T20 विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, एक प्रमुख गेंदबाज बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले कहा था कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बीच में या आखिर में टीम से जुड़ेंगे।
T20 विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, एक प्रमुख गेंदबाज बाहर
Published on

मेलबर्नः अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा जब स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्प की घोषणा नहीं करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले कहा था कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बीच में या आखिर में टीम से जुड़ेंगे।

टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में शनिवार से शुरू हो रहा है। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर आठ चरण तक फिट हो जायेंगे लेकिन ताजा संकेत मिले हैं कि उसे फिट होने में समय लगेगा और जल्दबाजी करना जोखिमभरा हो सकता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम किसी विकल्प की तुरंत घोषणा नहीं करेंगे। बाद में जरूरत के समय देखा जायेगा।’’

ग्रुप चरण में नाथन हिल्स और टिम डेविड उपलब्ध हो जायेंगे जबकि एडम जम्पा पहला मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया का नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच कल रात रद्द हो गया लेकिन 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से पूर्व टीम के पास अभ्यास के लिये काफी समय है। ऑस्ट्रेलिया के सारे प्रारंभिक मैच कोलंबो और पाल्लेकल में होंगे।

इससे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी कमर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे जिनकी जगह बेन ड्वारशुइस ने ली। मिचेल स्टार्क टी20 क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

T20 विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, एक प्रमुख गेंदबाज बाहर
जालंधर में शूटआउट, आप नेता की गुरुद्वारा के बाहर हत्या

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in