जालंधर में शूटआउट, आप नेता की गुरुद्वारा के बाहर हत्या

जालंधर में शूटआउट, आप नेता की गुरुद्वारा के बाहर हत्या

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
Published on

चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जालंधर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि यह घटना सुबह हुई। 38 साल के लक्की ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

सहायक पुलिस आयुक्त (जालंधर) परमिंदर सिंह ने बताया कि ओबेरॉय को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वाहन पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं और फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने एटी मीडिया को बताया कि एक्टीवा स्कूटर से दो हमलावार आये थे। गोलीबारी की घटना करीब साढ़े सात बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही ओबेरॉय अपनी एसयूवी में बैठे हमलवारों ने गाड़ी की दोनों तरफ से गोली चलानी शुरू कर दी। आठ से दस राउंड फायरिंग की गयी।

रंधवा के मुताबिक हमलावरों को अच्छी तरह से पता था कि ओबेरॉय कब गुरुद्वारा आते हैं और कब जाते हैं। संभवतः कई दिनों तक उनकी रेकी की गई हो। हमें घटना की जानकारी आठ बजे मिली। पुलिस अधिकारियों के साथ ही फॉरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हमलावरों को भागने से रोकने के लिए शहर में नाका चेंकिंग लगाकार जांच की जा रही है।

जालंधर में शूटआउट, आप नेता की गुरुद्वारा के बाहर हत्या
रेपो रेट पर RBI पहले के नंबर पर कायम
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in