T20 Mumbai League: Prithvi Shaw फिर से हुए फेल

T20 Mumbai League: Prithvi Shaw फिर से हुए फेल

5 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॅ
Published on

नई दिल्ली - लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ का टी20 मुंबई लीग 2025 में बल्ला नहीं चला। उनकी अगुआई वाली टीम को 40 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे थे। मुंबई लीग 2025 में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। बुधवार को टी20 मुंबई लीग 2025 में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स का सामना नॉर्थ मुंबई पैंथर्स से हुआ। नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने नॉर्थ पैंथर्स को 40 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नमो बांद्रा की टीम ने 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में नॉर्थ मुंबई 131 रन बनाकर सिमट गई।

4 गेंद पर बनाए 5 रन 

बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने उतरे। इस दौरान 4 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर वह आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उनकी फिटनेस को लेकर भी बड़े सवाल खड़े किए गए हैं।

131 रन पर सिमटी टीम

पृथ्वी शॉ के जल्दी आउट होने के बाद उनकी टीम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स महज 131 रन पर सिमट गई। टीम के लिए दिव्यांस सक्सेना ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, आयुष वरताक ने 21 रन का योगदान दिया।

ध्रुमिल मटकर का अर्धशतक

गौरव जोथार ने 12 रन, स्वनिल जोथार ने 17 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले बांद्रा पैंथर्स के लिए ध्रुमिल मटकर ने 23 गेंद पर 52 रन की तेज पारी खेली। इसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल रहे। ध्रुमिल के अलावा सुवेद पारकर ने 35 रन बनाए। दोनों की उम्दा पारी की वजह से टीम ने 171 रन का स्कोर बनाया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in