हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण कल

राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण कल
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस रविंद्र वी घुगे बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल आर एन रवि उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसका आयोजन हाईकोर्ट के एक नंबर कोर्ट में किया जाएगा। इस समारोह में हाई कोर्ट के सारे जजों के साथ तीनों बार के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका है जब मेयर इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहेंगे। इसकी वजह यह है कि फिलहाल बोर्ड भंग कर दिया गया है। आमंत्रितों की सूची में विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋृतब्रत बनर्जी भी शामिल हैं। इस समारोह में करीब एक सौ अतिथियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। अभी तक एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती यह पद संभाल रहे हैं। जस्टिस घुगे फिलहाल बांबे हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in