नशीला पदार्थ पिलाकर बांग्लादेशी किशोरी का अपहरण !

Swarupnagar: Bangladeshi Minor Drugged and Smuggled into India Rescued
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : पश्चिम बंगाल के स्वरूपनगर अंतर्गत ताराली सीमा क्षेत्र से एक 13 वर्षीय बांग्लादेशी नाबालिग लड़की को मानव तस्करों के जाल से मुक्त कराया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत लाकर एक घर के सामने छोड़ दिया गया। ढाका की रहने वाली और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस किशोरी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार (बुआ) के घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान मानव तस्करों ने उसे झांसा देकर बांग्लादेश के सातखीरा जिले में पहुंचाया, जहाँ उसे नशीला पानी पिला दिया गया।

स्वरूपनगर में भारत-बांग्लादेश सीमा से बचाई गई

जब उसे होश आया, तो उसने खुद को भारत के स्वरूपनगर स्थित एक घर के बाहर पाया। स्थानीय ग्रामीणों ने किशोरी को बेसुध अवस्था में देखकर तुरंत स्वरूपनगर थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सूचना दी। सुरक्षा बलों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की और उसे सुरक्षित हिरासत में लिया। रोते हुए नाबालिग केवल अपने घर वापस जाने की गुहार लगा रही है। पुलिस अब इस अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का सुराग लगाने में जुट गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in