‘युवा साथी’ के लिए आज से शुरू ‘स्वनिर्भर बंगाल’ शिविर, 26 फरवरी तक रहेगा जारी

राज्य सचिवालय नवान्न ने जारी की अधिसूचना
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में शुरू हो रहे बहुप्रचारित ‘स्वनिर्भर बंगाल’ शिविर का उद्घाटन रविवार से पूरे राज्य में किया जाएगा। 'दुआरे सरकार' की दर्ज पर यह शिविर मुख्यतः ‘युवा साथी’, 'लक्ष्मी भंडार' और ‘भूमिहीन खेत मजदूर’ परियोजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को शामिल करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को नवान्न में मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने सभी जिलाधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में 1 अप्रैल से चालू होने वाली विशेष परियोजनाओं ‘युवा साथी’ और ‘भूमिहीन खेत मजदूर’ सहायता कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिसूचना के अनुसार ‘स्वनिर्भर बंगाल’ शिविर 15 फरवरी से 26 फरवरी तक राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि छुट्टी वाले दिन शिविर बंद रहेगा।

शिविर बीडीओ कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में चार विभागों—युवा कल्याण, कृषि, विद्युत और महिला एवं बाल कल्याण—के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में आवेदन करने के लिए युवा साथी परियोजना के लाभार्थी, लक्ष्मी भंडार के उपभोक्ता, भूमिहीन खेत मजदूर, किसान ही निर्धारित पात्र हैं।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की कॉपी, माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा प्रवेश पत्र की कॉपी, दो पासपोर्ट आकार के फोटो आवश्यक दस्तावेज हैं। प्रशासनिक दिशा-निर्देश के अनुसार, आवेदन पत्रों की सही जांच और वेबसाइट (wbsportsandyouth.gov.in, sportsandyouth.wb.gov.in) पर अपलोड करना अनिवार्य है।

सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहना होगा। सुरक्षा के लिए स्थानीय थाना की सहायता ली जा सकती है। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल से युवा साथी, भूमिहीन खेत मजदूर और किसानों के लिए सिचाई जल का निर्धारित शुल्क पूरी तरह से माफ किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in