हावड़ा : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर !

Garbage Piles Up Near Swami Vivekananda Statue in Howrah, Locals Demand Action
प्रतिमा के समक्ष देखी जा रही है यह अव्यवस्था
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा मैदान के शरत सदन इलाके में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। महापुरुष की प्रतिमा के ठीक सामने कचरे का अंबार लगा हुआ है और सुरक्षा ग्रिल पर गंदे कपड़े टांगे गए हैं, जिससे इलाके की सुंदरता और पवित्रता प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व में भी इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन इस ओर ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने की दुरस्त कार्रवाई की मांग

भारत के गौरव और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के स्मारक के प्रति इस तरह की उपेक्षा को लेकर लोगों हताश हो गये। नागरिकों ने कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से इस स्थान की गरिमा बनाए रखने और इसे तुरंत साफ करने की अपील की है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें डालकर हावड़ा नगर निगम और पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की जा रही है। निवासियों का अनुरोध है कि प्रशासन इस स्थान का नियमित निरीक्षण करे, स्वच्छता सुनिश्चित कराए और सार्वजनिक संपत्ति व महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनादर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in