शुरुआती रुझानों पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

“वोट पैटर्न बदल रहा”, TMC के वोट बैंक में दरार का संकेत
शुरुआती रुझानों पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
Published on

Suvendu Adhikari ने शुरुआती मतगणना रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी बहुत कम EVM के नतीजे सामने आए हैं, ऐसे में बड़े निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी।

उन्होंने दावा किया कि कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में बदलाव या “दरार” देखने को मिल रही है।

नंदीग्राम सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले राउंड में उन्हें करीब 3000 वोटों की बढ़त मिली है, जो उनकी उम्मीद से ज्यादा है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम तस्वीर पूरी मतगणना के बाद ही सामने आएगी, लेकिन शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in