पंचावती जंगल में मिला संदिग्ध हालात में हड्डियों का ढांचा

फोरेंसिक जांच की जाने का दिया आदेश
पंचावती जंगल में मिला संदिग्ध हालात में हड्डियों का ढांचा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : पंचावती जंगल के एक नंबर वार्ड में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में हड्डियों का एक ढांचा मिला है। जिस स्थान पर यह ढांचा मिला है वह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करीब सौ मीटर की उंचाई पर है। यहां घना जंगल है और क्षेत्र की मिट्टी काफी गिली है। इस तरफ आम लोगों का आना जाना बेहद मुश्किल है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हड्डियों के ढांचा साबूत नहीं था। यह कई टुकड़ों में बिखरा हुआ था। कुछ हिस्से पत्तियों और गिली मिट्टी के नीचे दबे हुए थे। इसकी सबसे बड़ी विचित्रता यह थी कि ढांचा तो मिला पर खोपड़ी नहीं मिली है। अफसरों को सक्रिय कर दिया गया है। इसकी शीघ्र ही विस्तृत फोरेंसिक जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि यह एक आपराधिक घटना है, या हत्या का मामला है, या इसका ताल्लुक खुदकुशी से हैं। ढांचा बरामद होने की खबर सोशल मीडिया के कारण आग की तरह फैल गई। पूरे अंडमान निकोबार द्वीप के लिए यह चर्चा का विषय बन गया है। बहरहाल यह भी कयास लगाया जा रहा है कि हड्डियों के ढांचे के ये टुकड़े इनसान के हैं या किसी मवेशी के। बहरहाल फोरेंसिक जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in