सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, माफी नामंजूर

जांच के लिए SIT का गठन
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, माफी नामंजूर
Published on: 

नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह को भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। गौरतलब है कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने आतंकवाद विरोधी अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह मंत्री की ओर से मांगी गई माफी को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने ?

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "आप एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं। एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए। हमें आपका वीडियो यहां प्रदर्शित करना चाहिए। यह सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बहुत जिम्मेदार होने की ज़रूरत है।"

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है, जिसमें मध्य प्रदेश के बाहर से एक महिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी की जांच करेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News