23 मार्च को सप्लीमेंट्री लिस्ट, अलर्ट मोड में सरकार

नवान्न ने दी जिलाधिकारियों को चौकसी बढ़ाने का निर्देश
23 मार्च को सप्लीमेंट्री लिस्ट, अलर्ट मोड में सरकार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार ने राज्यभर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को गृह एवं पर्वतीय मामले विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को कहा गया है कि 23 मार्च, सोमवार को प्रकाशित होने वाली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। नवान्न से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि संभावित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़े एहतियाती कदम उठाए जाएं।

डीएम को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां लगातार निगरानी बनाए रखें। साथ ही, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्तों के साथ समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए।

प्रशासन का मानना है कि सप्लीमेंट्री सूची जारी होने के दौरान विभिन्न स्थानों पर भीड़ जुट सकती है, जिसे देखते हुए पहले से तैयारी जरूरी है। इस कदम को आगामी चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in