कोलकाता : हिंदू धर्म में रविवार यानी दिन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इसी क्रम में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे बलवान होता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हर मनोकामना पूरी करती है। वास्तु के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, संपत्ति व यश की प्राप्ति होती है व बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।