पंजाब को राहत, तो बंगाल को क्यों नहीं?: सुखेंदु शेखर राय

कहा, बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?
सांसद सुखेंदु शेखर राय
सांसद सुखेंदु शेखर राय
Published on: 

कोलकाता: टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

राय ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि देशभर के सांसदों को पंजाब में बाढ़ राहत के लिए एमपीएलएडी फंड से एक करोड़ रुपये खर्च करने का निर्देश दिया गया है, जो सही है। लेकिन, उन्होंने सवाल उठाया कि यही सुविधा पश्चिम बंगाल के लिए क्यों नहीं दी गयी, जहाँ हाल ही में उत्तर और दक्षिण दोनों बंगाल के कई इलाकों में भारी वर्षा और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राय ने कहा कि उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाकों में भारी बारिश से फसलें, घर और सड़कें तबाह हो गईं, लेकिन केंद्र की ओर से किसी विशेष राहत या अनुमति की घोषणा नहीं की गई। उन्होंने इसे 'राजनीतिक भेदभाव' करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के साथ अन्याय कर रही है।

टीएमसी ने पहले भी आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार आपदा राहत और विकास योजनाओं में बंगाल के साथ राजनीतिक कारणों से भेदभाव कर रही है और अब वरिष्ठ टीएमसी सांसद ने इसी मुद्दे पर केंद्र की आलोचना की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News