दुनिया की 42% ‘सेल्फी मौतें’ अकेले भारत में!

जानलेवा सेल्फी के लिए ‘चर्चित’ हैं दुनिया के 10 देशों में भारत पहले नंबर पर
selfie-danger
जान का खतरा मोल लेकर सेल्फी लेने की कोशिश
Published on

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया मंचों पर ‘चर्चित’ होने के लिए ‘सेल्फी’ पोस्ट करने के जुनून के चलते हर साल दुनिया में हजारों लोग‘ खास तौर से युवा और पर्यटन प्रेमी, तरह तरह के हादसों का शिकार हो मौत के मुंह में समा जाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे सबसे ज्यादा हादसे भारत में होते हैं। भारत ने इस मामले में मेरिका को काफी पीछे छोड़ दिया है। भारत में अकेले दुनिया की 42 फीसदी ‘सेल्फी मौतें’ हुई हैं।

sefie_at_the_cost_of_life
इतना खतरा मोल लेना क्या जरूरी है?

46 फीसदी मौतें सेल्फी लेते समय ऊंचाई से गिरने के कारण

‘द बार्बर लॉ फर्म’ द्वारा किये गये एक वैश्विक अध्ययन ने में बताया गया है कि 2014 से 2025 तक हजारों लोग सेल्फी से जुड़े हादसों का शिकार हुए हैं। सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसों की सबसे बड़ी वजह ऊंचाई से गिरना है। ऐसी करीब 46 फीसदी मौतें सेल्फी लेते समय ऊंचाई से गिरने के कारण हुई हैं। चट्टानों, ऊंची इमारतों और पुलों पर खींची गयी तस्वीरें सबसे घातक साबित हुईं। यह चलन सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में चिंता का विषय है।

suicidal_selfie
सेल्फी लेने का पागलपन!

सेल्फी के लिए भारत में सबसे ज्यादा जोखिम

रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले एक दशक में ऐसे सबसे ज्यादा 271 हादसे हुए हैं, जिनमें 214 मौतें और 57 गंभीर चोटें शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस समस्या के गंभीर होने की तीन खास वजह हैं जिनमें पहली उच्च जनसंख्या घनत्व है। लोग भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल और रेलवे ट्रैक पर लोग सेल्फी लेते समय जोखिम में पड़ जाते हैं। दूसरी खतरनाक स्थानों तक आसान पहुंच है। चट्टानें, नदी किनारे और ऊंचाई पर बने स्मारक आकर्षण का केंद्र हैं और तीसरी सोशल मीडिया का ‘दबाव’ है। ‘लाइक्स’ और ‘शेयर’ के लालच में लोग अक्सर जान की परवाह करना भूल जाते हैं।

अमेरिका दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर

सेल्फी के प्रयास में हताहत होने वालों में अमेरिकी दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में इस दौरान 45 हताहत हुए, जिनमें 37 मौतें और 8 घायल शामिल हैं। यहां प्रमुख रूप से साहसिक खेल, ऊंची इमारतों और खतरनाक प्राकृतिक स्थलों पर सेल्फी लेते समय हादसे हुए। रूस तीसरे स्थान पर है, जहां 19 हताहत दर्ज किये गये। रूस में बर्फीले इलाके, पुल और परित्यक्त गगनचुंबी इमारतें रोमांच चाहने वालों के लिए खतरनाक साबित हुईं। अन्य खतरनाक देशों में पाकिस्तान से लेकर ब्राजील तक शामिल है, जहां सेल्फी की वजह से मौत हुई है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 16 मौतें दर्ज हुई है। ऑस्ट्रेलिया में 13 की मौत और 2 घायल, इंडोनेशिया में 14 की मौत हुई है। इनके अलावा केन्या, ब्रिटेन, स्पेन और ब्राजील में मरने वालों की संख्या 13 है। इन देशों में अधिकतर हादसे ऊंचाई और पानी के किनारे पर सेल्फी लेने के दौरान हुए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in