लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले सुदीप-काकोली

संसदीय मान्यता की प्रक्रिया तेज
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता/नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी की संसदीय मान्यता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में लोकसभा में एनसीपीआई के 20 सांसदों के बैठने की व्यवस्था, नए संसद भवन में पार्टी कार्यालय आवंटित करने तथा संसदीय दल की औपचारिक संरचना पर विचार-विमर्श हुआ।

एनसीपीआई नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय को संसदीय दल का नेता, शताब्दी राय को उपनेता और काकोली घोष दस्तीदार को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किया गया है। पार्टी जल्द ही संसदीय मान्यता के लिए औपचारिक पत्र भी लोकसभा सचिवालय को सौंप सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सुदीप बंद्योपाध्याय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि बैठक में एनसीपीआई की संसदीय रणनीति और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ समन्वय पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि एनसीपीआई से एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को समर्थन देने संबंधी प्रस्ताव भी मांगा गया है, जिसके बाद उसे गठबंधन के घटक दल के रूप में संसदीय मान्यता देने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक में एनसीपीआई को भी आमंत्रित किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह संसद में नवगठित दल की औपचारिक राजनीतिक मौजूदगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in