सालों की लंबी लड़ाई के बाद मिली सफलता : आंदोलनकारी

कर्मचारियों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा
सालों की लंबी लड़ाई के बाद मिली सफलता : आंदोलनकारी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकारी कर्मचारियों ने बकाया महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर खुशी जाहिर की है। आंदोलन से जुड़े कर्मचारियों के एक वर्ग का कहना है कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही लड़ाई की जीत है। कर्मचारियों के मुताबिक वे पिछले तीन वर्षों से बकाया डीए की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे। कई बार धरना-प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की गईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार सरकार को यह घोषणा करनी पड़ी। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

संग्रामी संयुक्त मंच के भास्कर घोष ने कहा कि यह जीत कर्मचारियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनाव घोषणा से करीब एक घंटे पहले बकाया डीए को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई और अंत में उन्हें सफलता मिली। भास्कर घोष ने राज्यवासियों से कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी का झंडा उठाना जरूरी नहीं होता। आज की जीत केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि पूरे बंगाल की जनता की जीत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा। कर्मचारियों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और वे राज्य के युवाओं तथा आम लोगों के हित में अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in