मणिपुर विश्वविद्यालय में बम विस्फोट के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

कैंपस में धमाके के बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, छात्रों ने की शैक्षिक स्वतंत्रता की मांग
मणिपुर विश्वविद्यालय में बम विस्फोट के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
Published on

Imphal स्थित Manipur University परिसर में हुए बम विस्फोट के विरोध में छात्रों ने रविवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने कैंपस की सुरक्षा और शैक्षिक स्वतंत्रता को लेकर नाराजगी जताई।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कांचीपुर इलाके में शिक्षकों के क्वार्टर के गेट पर धमाका हुआ था। क्वार्टर में पांच शिक्षक रहते हैं, हालांकि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तख्तियां लेकर नारे लगाए और विस्फोट की कड़ी निंदा की। तख्तियों पर “हमें शैक्षिक स्वतंत्रता दो”, “कानून का पालन हो” और “हम विस्फोट की निंदा करते हैं” जैसे संदेश लिखे थे।

छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in