पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, लाठीचार्ज और भर्ती में देरी पर बवाल

पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, लाठीचार्ज और भर्ती में देरी पर बवाल
पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, लाठीचार्ज और भर्ती में देरी पर बवाल
Published on

पटना में बुधवार को शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर दो अलग-अलग छात्र प्रदर्शनों ने माहौल गरमा दिया। एक ओर ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के बैनर तले छात्रों ने UGC के नए एंटी-डिस्क्रिमिनेशन नियमों के समर्थन में मार्च निकाला, वहीं दूसरी ओर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की TRE 4.0 शिक्षक भर्ती में देरी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

UGC नियमों के समर्थन में निकले मार्च में पटना विश्वविद्यालय के छात्र, वामपंथी संगठनों के युवा विंग और भीम आर्मी के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से राजभवन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें डाक बंगला के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान हल्का लाठीचार्ज किया गया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

दूसरी ओर, TRE 4.0 के अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से मार्च निकालकर जेपी गोलंबर तक पहुंचकर धरना दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में संकेत मिला है कि संशोधन के बाद मार्च के अंत तक विज्ञापन जारी हो सकता है, लेकिन देरी जारी रहने पर फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी है

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in