परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : संभवतः माध्यमिक विद्यालय में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न कर पाने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पश्चिम मिदनापुर जिले के बेलदा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले गुरदला इलाके में घटी। मृत छात्रा का नाम पूजा सीता है। वह बाड़मोहनपुर शीतांगशु गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी। पता चला कि उसे माध्यमिक में 310 अंक मिले हैं।

पता चला है कि कल शुक्रवार को रिजल्ट जारी होने के बाद जब पूजा ने मार्कशीट देखी तो उसे अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। तब से वह घर पर उदास बैठी थी। सूत्रों के अनुसार उसके परिवार के लोग भी उसके परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट थे। उसके बाद ही छात्रा ने शनिवार की सुबह के समय अपने परिवार के सदस्यों की नजरों से बचते हुए, गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े और उसे बेलदा अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, घटना की खबर मिलने पर बेलदा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in