“ईरान पर वार या वॉर खत्म? ट्रंप के पास आखिरी डेडलाइन”

60 दिन की सीमा खत्म, अमेरिका ‘डार्क ईगल’ मिसाइल तैनात करने पर विचार में—ईरान झुकने को तैयार नहीं
“ईरान पर वार या वॉर खत्म? ट्रंप के पास आखिरी डेडलाइन”
Published on

Donald Trump अब ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में समय के खिलाफ दौड़ रहे हैं। 1973 के War Powers Resolution के तहत उन्हें 60 दिनों के भीतर अमेरिकी सेना को वापस बुलाना होगा, अगर कांग्रेस से मंजूरी नहीं मिलती—और अभी तक ऐसी कोई अनुमति नहीं मिली है।

डेडलाइन करीब आते ही ट्रंप प्रशासन अब वेस्ट एशिया में अपनी खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल डार्क ईगल तैनात करने पर विचार कर रहा है। United States Central Command (CENTCOM) ने इस मिसाइल को ईरान के खिलाफ “संभावित इस्तेमाल” के लिए तैनात करने की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के पास मौजूद मौजूदा हथियार ईरान के कुछ अहम मिसाइल ठिकानों तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। साथ ही, उसकी Precision Strike Missile की संख्या भी कम होती जा रही है, जिससे नई रणनीति पर विचार जरूरी हो गया है।

क्या है ‘डार्क ईगल’?
डार्क ईगल एक हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम है, जो ध्वनि की गति से कई गुना तेज (Mach 5+ से अधिक) रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है—इसे रोक पाना लगभग नामुमकिन माना जाता है। यह दुश्मन के हाई-वैल्यू टारगेट्स को कुछ ही मिनटों में तबाह कर सकता है।

क्या बढ़ेगा खतरा?
अगर अमेरिका इस मिसाइल को तैनात करता है, तो ईरान के साथ तनाव और ज्यादा खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे युद्ध का दायरा और गहरा हो सकता है, क्योंकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हटेगा।

फिलहाल, दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ट्रंप डेडलाइन से पहले कोई बड़ा फैसला लेते हैं—या फिर यह टकराव एक बड़े युद्ध में बदल सकता है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in