चुनाव से पहले सख्त निगरानी: पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर नाका जांच में करीब 10 लाख रुपये जब्त

चुनाव से पहले सख्त निगरानी: पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर नाका जांच में करीब 10 लाख रुपये जब्त
Published on

कोलकाता : चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में नाका जांच के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। रविवार देर रात झारखंड की ओर से आसनसोल की दिशा में आ रही एक चारपहिया गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 4 लाख 64 हजार 300 रुपये नकद बरामद हुए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जब पैसे के वैध दस्तावेज मांगे, तो गाड़ी में सवार लोग कोई संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पूरी रकम जब्त कर ली गई। इसके अलावा सोमवार सुबह भी उसी चेकपोस्ट पर एक अन्य चारपहिया वाहन को रोका गया। तलाशी में इस गाड़ी से भी करीब 4 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसे वैध दस्तावेज न होने के कारण जब्त कर लिया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, आबकारी विभाग के अधिकारी, केंद्रीय बल और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे। प्रशासन ने बताया कि चुनाव से पहले अवैध नकद लेन-देन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सख्त निगरानी की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in