दक्षिण बंगाल में तूफान का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण बंगाल में तूफान का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
Published on

कोलकाता में हल्की राहत, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश जारी

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दक्षिण बंगाल के 11 जिलों में तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी नमी के कारण यह स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रह सकती है। कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, नदिया, हुगली और बीरभूम में शुक्रवार को स्थिति और गंभीर होने की संभावना है। पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा सहित कई जिलों में हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। शनिवार को मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया समेत कई इलाकों में तेज तूफान और ओले गिरने की आशंका है। रविवार को मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

उत्तर बंगाल में भी अधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। शनिवार तक इन इलाकों में मौसम और अधिक उग्र रहने की संभावना है। वहीं कोलकाता में फिलहाल भारी तूफान का खतरा नहीं है, लेकिन गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम अस्थिर बना रहेगा। समुद्र में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को शुक्रवार और शनिवार को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in