तूफान ने रोकी ममता की लैंडिंग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के नबग्राम में अचानक आए तूफान के कारण नहीं उतर सका।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के नबग्राम में अचानक आए तूफान के कारण नहीं उतर सका। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर तूफान के कारण हेलीकॉप्टर को बुरवान वापस लौटना पड़ा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बुरवान लौटने के बाद बनर्जी सड़क मार्ग से नबग्राम के लिए रवाना हो गयीं।’’ बनर्जी ने बुरवान में एक सभा को संबोधित किया था । जब वह नबग्राम में एक और रैली को संबोधित करने जा रही थीं, तभी मौसम की स्थिति बिगड़ गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह पश्चिम बर्दवान के आंदल से जा रहा बनर्जी का विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय खराब मौसम में फंस गया था और आखिरकार लगभग एक घंटे बाद उतरा था। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 23 एवं 29 अप्रैल को चुनाव होंगे तथा मतों की गिनती चार मई को होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News