बीरभूम में पुलिसकर्मियों पर पथराव, थाना प्रभारी समेत कई घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव में एक पुलिस अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रतीकात्मक तस्वरी।
प्रतीकात्मक तस्वरी।
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव में एक पुलिस अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी की कि कुखुदिही गांव में उपद्रवियों द्वारा पुलिस टीम पर पत्थर और ईंटें फेंकने की घटना में सूरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) शैलेंद्र उपाध्याय समेत कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक कब्रिस्तान के पास निर्माण कार्य में लगी एक अर्थमूवर मशीन ने गलती से मिट्टी से ढकी एक कब्र को खोद दिया, जिससे तनाव पैदा हो गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों के एक समूह ने अर्थमूवर मशीन के चालक को घेर लिया, जिससे एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प हुई।

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने तथा चालक को छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ ने पुलिस दल पर पत्थर और ईंटें फेंकीं, जिससे प्रभारी अधिकारी (ओसी) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वरी।
मालदा घटना पर सुप्रीम कोर्ट काफी नाराज, बंगाल सरकार को लगाई कड़ी फटकार, मांगा जवाब

एसपी सूर्य प्रताप यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी बाद में अतिरिक्त बलों के साथ स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए गांव पहुंचे। एसपी ने कहा, “अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छापेमारी जारी है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “झड़प में शामिल दोनों समूह एक ही समुदाय से हैं।”

पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति अब नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in