SSC शिक्षक भर्ती : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 अक्टूबर से

WBSSC ने 3,000 नए अभ्यर्थियों का शेड्यूल किया जारी
SSC शिक्षक भर्ती : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 अक्टूबर से
Published on: 

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) ने 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों की भर्ती के लिए संशोधित सूची में शामिल लगभग 3,000 नए अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। 28 सितंबर को जारी की गई इस संशोधित शुरुआती सूची के तहत चयनित अभ्यर्थी गुरुवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने जरूरी सूचना पत्र (intimation letters) डाउनलोड कर रहे हैं। आयोग के निर्देशानुसार यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगामी 8 अक्टूबर से शुरू होगी जिसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मौका

कमीशन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक विभिन्न विषयों की चयन प्रक्रिया अलग-अलग तिथियों पर संपन्न होगी। बंगाली विषय के लिए इंटरव्यू 8 अक्टूबर को, इकोनॉमिक्स के लिए 8 और 9 अक्टूबर को, हिस्ट्री के लिए 9 अक्टूबर को तथा संस्कृत के लिए 9, 12 और 13 अक्टूबर को तय किया गया है। इसके अलावा इंग्लिश का इंटरव्यू 12 अक्टूबर को और मैथमेटिक्स का 13 अक्टूबर को आयोजित होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज और सर्टिफिकेट साथ लेकर आएं क्योंकि इन्हें नहीं दिखाने पर उम्मीदवारी तुरंत रद्द की जा सकती है। यदि कोई भी अभ्यर्थी बिना किसी ठोस कारण के तय तारीख पर अनुपस्थित रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी बिना किसी अतिरिक्त अवसर के पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी और वह भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in