श्रीलंका की एयरलाइन ने लाहौर के लिए उड़ानें निलंबित कीं

श्रीलंकन एयरलाइंस ने जारी किया बयान
श्रीलंका की एयरलाइन ने लाहौर के लिए उड़ानें निलंबित कीं
Published on: 

कोलंबो : राष्ट्रीय विमानन कंपनी ‘श्रीलंकन एयरलाइंस’ ने गुरुवार को कहा कि लाहौर के लिए उसकी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं, लेकिन कराची के लिए सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। एयरलाइन लाहौर के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है और उन सभी उड़ानों को अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है। कश्मीर क्षेत्र में मौजूदा तनावपूर्ण सैन्य स्थिति को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।

बुधवार देर रात को, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने एक बयान में कहा कि कराची हवाई अड्डा चालू रहेगा।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News