बसंत गायब, बंगाल में सीधे गर्मी की दस्तक

कोलकाता में पारा 33 डिग्री के पार
बसंत गायब, बंगाल में सीधे गर्मी की दस्तक
Published on

2 दिन बाद हल्की बारिश के आसार

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मौसम ने अचानक करवट ली है। ठंड से सीधे गर्मी का एहसास होने लगा है। बसंत मानो गायब हो गया हो। दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार कोलकाता में 79 दिनों बाद न्यूनतम तापमान गिरकर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी तेज हो रही है। अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सप्ताहांत तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।

उत्तर बंगाल में 33 डिग्री के पार तापमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल में दिन की गर्मी दक्षिण बंगाल से अधिक महसूस की जा रही है। बागडोगरा में पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जलपाईगुड़ी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और पुरुलिया में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन दिन में आसमान साफ रह रहा है। दार्जिलिंग में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम का बदला मिजाज, फिर बनेगा नया सिस्टम

मौसम प्रणाली में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ इस समय राजस्थान और पंजाब-हरियाणा के आसपास सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेष रूप से ओडिशा और तटीय जिलों में वर्षा की संभावना अधिक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in