ट्रंप की पोस्ट में “स्पेलिंग ब्लंडर”, सोशल मीडिया पर मचा मज़ाक

ईरान-इजराइल तनाव पर बयान के बीच दो टाइपो ने बढ़ाई ट्रोलिंग
ट्रंप की पोस्ट में “स्पेलिंग ब्लंडर”, सोशल मीडिया पर मचा मज़ाक
Published on

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ी नीति नहीं बल्कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में हुई छोटी-सी गलती है। ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म Truth Social पर ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर एक अहम अपडेट साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच “बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत” हुई है।

ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले संभावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का आदेश दिया है, ताकि बातचीत को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। हालांकि, यह “शांति अवधि” ongoing चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगी। लेकिन इस गंभीर संदेश के बीच ट्रंप की पोस्ट में दो स्पेलिंग मिस्टेक ने पूरा ध्यान खींच लिया। उन्होंने “I am pleased” की जगह “I am please” लिखा और “which” को “witch” लिख दिया।

पोस्ट भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे शेयर की गई थी, जिसे बाद में 4:53 बजे डिलीट कर सुधार के साथ दोबारा पोस्ट किया गया। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी—सोशल मीडिया यूज़र्स ने स्क्रीनशॉट लेकर इसे वायरल कर दिया।

एक यूज़र ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, “क्या आप सोच सकते हैं कि अमेरिका का राष्ट्रपति आधिकारिक पोस्ट में स्पेलिंग गलती कर रहा है? Lol.” ट्रंप भले ही अपनी गलती जल्दी सुधारने में सफल रहे, लेकिन इंटरनेट की तेज़ नजरों से बच नहीं पाए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का नया विषय बन गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in