संविधान दिवस पर स्पीकर का केंद्र पर प्रहार

पार्थ ने स्पीकर से पूछा, विधानसभा का सत्र कब से?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में संविधान दिवस पर स्पीकर विमान बनर्जी ने बी आर अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया
पश्चिम बंगाल विधानसभा में संविधान दिवस पर स्पीकर विमान बनर्जी ने बी आर अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा में संविधान दिवस पर स्पीकर विमान बनर्जी ने बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्पीकर ने कहा कि हम लोगों को संविधान के मुताबिक़ चलना चाहिए। हर राज्य विधानसभा और केंद्र में लोकसभा है। हम कहते हैं कि यह लोकतंत्र का मंदिर है लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से कुछ कुछ ऐसे काम हो रहे हैं जिसे संविधान के अनुरूप नहीं माना जा सकता। सिर्फ़ यह कहा जाता है कि संविधान का उल्लंघन हुआ है मगर कैसे हुआ, क्यों हुआ, इसकी चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

पार्थ चटर्जी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेना चाहते हैं

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेना चाहते हैं। उन्होंने विधानसभा को पत्र दिया है। स्पीकर विमान बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह आ सकते हैं लेकिन सत्र की शुरुआत कब होगी यह अभी उन्हें नहीं कहा जा सकता। जैसे कि सभी विधायकों को सत्र की शुरुआत की सूचना दी जाती है, वैसे उन्हें भी दी जायेगी। अब नहीं कहा जा सकता है कि सत्र कब से शुरू हाेगा। वहीं पार्थ चटर्जी को सदन में कौन सी सीट मिलेगी, इस पर चर्चा जारी है। उन्हें अन्य विधायकों की तरह ही सदन में सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उल्लेखनीय है कि एसएससी मामले में लंबे समय तक पार्थ चटर्जी हिरासत में थे। हाल में ही वह हिरासत से बाहर आये हैं और वे अब एक बार फिर से सक्रिया राजनीति में लौटना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा कार्यालय में पार्थ चटर्जी की रिहाई की सूचना संशोधनागार प्रबंधन की तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं मिली है। एक अधिकारी के मुताबिक जब तक आधिकारिक पत्र नहीं आता है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल ने पार्थ चटर्जी को सस्पेंड किया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in