South Film Star और DGP की बेटी 14.8 Kg सोने के साथ हुई गिरफ्तार

सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
South Film Star और DGP की बेटी 14.8 Kg सोने के साथ हुई गिरफ्तार
Published on: 

नई दिल्ली - कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 मार्च सोमवार को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने उन्हें 14.8 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा है। रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। उन्हें DRI ‌की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

15 दिनों में 4 बार की थी दुबई की यात्रा

रान्या दुबई से वापस भारत आ रही थी। जैसे ही वह हवाई अड्डे के बाहर आई उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारीयों को शक तब हुआ जब उन्होंने देखा की रान्या ने महज 15 दिनों के भीतर 4 बार दुबई की यात्रा की। इसके बाद उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सूत्रो से ऐसी खबर आ रही है कि DRI की टीम को कोई टीप मिली थी। इस वजह से टीम ने पहले से ही हवाई अड्डे पर उनकी गिरफ्तारी का इंतजाम कर रखा था। जैसे ही शाम 7 बजे उनकी फ्लाइट लैंड हुई उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

कड़ी सजा का करना पर सकता है सामना

अधिकारीयों के मुताबिक अभी इस मामले की गहन जांच की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि रान्या राव यह तस्करी अकेले करते थी या उनकी कोई टीम भी है। उनके बार-बार दुबई जाने के पीछे की वजह भी खंगाली जा रही है। आरोप साबित हो जाने के बाद रान्या को कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News