कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Munmun

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

शुक्रवार तक बारिश की संभावना
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से आग बरस रही है। इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने महानगर समेत कई जिलों मेें शुक्रवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस समय बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में आपदा का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल में भी आंधी-तूफान का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक बंगाल के लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान जारी रहेगा। हालांकि बारिश के दौरान अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन अगले पांच दिनों तक अधिकांश जिलों में गर्मी के कारण मौसम असहज बना रहेगा। ऐसे में कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में मंडरा रहा है खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में आपदा का खतरा मंडरा रहा है। कोलकाता सहित लगभग सभी दक्षिणी जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बीरभूम, नदिया, पश्चिम बर्दवान और मुर्शिदाबाद में आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है। माैसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, अगले रविवार और सोमवार तक छिटपुट तूफान जारी रहने की संभावना है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in