दक्षिण अंडमान जिला प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान चल रहे अभियान की तस्वीर
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान चल रहे अभियान की तस्वीर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : दक्षिण अंडमान जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों को रोकने के निरंतर प्रयासों के तहत फेरारगंज और लिटिल अंडमान तहसील में समन्वित अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इन कार्रवाइयों के दौरान ताजा अतिक्रमणों को हटाते हुए कुल 5100 वर्गमीटर राजस्व भूमि को पुनः प्राप्त किया गया। फेरारगंज तहसील में विभिन्न स्थानों पर बेदखली अभियान चलाया गया। मथुरा और तुसनाबाद गांवों में बाड़बंदी के रूप में किए गए अतिक्रमण हटाकर 1500 वर्गमीटर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। बाम्बूफ्लैट गांव में 500 वर्गमीटर भूमि को उसकी मूल स्थिति में बहाल किया गया। क्रेकाबाद गांव में आवासीय रूप से उपयोग की जा रही एक अवैध टेंट संरचना को हटाकर 100 वर्गमीटर भूमि पुनः प्राप्त की गयी। इस प्रकार फेरारगंज तहसील में कुल 2100 वर्गमीटर सरकारी भूमि बहाल हुई। लिटिल अंडमान में राजस्व टीम ने ओंगी तिर्की, हटबे गांव में तेजी से कार्रवाई करते हुए सुनामी शेल्टर के पास रहने वालों द्वारा लगायी गयी बाड़, टिन शेड, केले के पेड़ और बगीचे हटाए, जिससे 1500 वर्गमीटर भूमि मुक्त हुई। नेताजी नगर में नारियल और सुपारी की खेती के रूप में किये गये अतिक्रमण हटाकर 1500 वर्गमीटर भूमि पुनः प्राप्त की गई। इस प्रकार लिटिल अंडमान में कुल 3000 वर्गमीटर सरकारी भूमि वापस ली गई। जिला प्रशासन ने दोहराया कि वह सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और सरकारी भूमि को जनकल्याण तथा भविष्य के विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रखने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध कब्जे की जानकारी मिले या किसी भी प्रकार की सूचना चाहिए हो तो 03192-240127 / 238881 / 1070 पर संपर्क करें या 9531888844 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना दें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in