सोनिया गांधी की हालत स्थिर

सोनिया गांधी को रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था
सोनिया गांधी की हालत स्थिर
Published on

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है, जिन्हें पेट संबंधी समस्या के चलते रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (78) को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, ‘उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत रविवार रात 9 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’ बीते 9 जून को उनकी इसी अस्पताल में चिकित्सा जांच हुई थी। चिकित्सा जांच से दो दिन पहले, उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उनकी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ जांच की गयी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in