सोनारपुर दक्षिण के निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार !

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का है आरोप
Sonarpur South Independent Candidate Arrested in Rape Case
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

खरदह/सोनारपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गहमागहमी के बीच एक बेहद गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। उत्तर 24 परगना जिले की खरদह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी राहुल दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से वकील है और उसे सोनारपुर स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया गया है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खरदह की रहने वाली एक महिला ने आरोपी राहुल दास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि राहुल ने उसे शादी का प्रलोभन देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

चुनावी मैदान में थे राहुल दास

बता दें कि गिरफ्तार राहुल दास सोनारপুর দক্ষিণ (सोनारपुर दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र से 'अखंड करणी पार्टी' के मनोनीत निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव प्रचार के बीच प्रत्याशी की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। खरदह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनारपुर में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

6 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग

पुलिस ने आरोपी राहुल दास को बुधवार को बाराकपुर अदालत में पेश किया। मामले की गहराई से जांच करने और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने माननीय न्यायालय से आरोपी की 6 दिनों की पुलिस हिरासत (Police Custody) की मांग की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य कोण या साजिश शामिल है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in