'सोनम वांगचुक की पब्लिक इमेज का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए किया जा रहा है '

वांगचुक की पत्नी कांग्रेस पर भड़कीं
 Sonam
गीतांजलि वांगचुक
Published on

नई दिल्ली : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस दल के बड़े नेताओं के पीएम मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में भले हलचल पैदा कर दी है लेकिन सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने भी कांग्रेस के धरने को दिखावटी बताया है। बता दें राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पहले ही छात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश बता चुकी है।

छात्रों के आंदोलन के लिए सच्चा समर्थन नहीं

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने यह प्रदर्शन पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन के लिए सच्चा समर्थन नहीं है। एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि नेताओं को प्रधानमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने के बजाय दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे छात्रों के साथ शामिल होना चाहिए था।

'जनता को अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता'

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि सोनम वांगचुक की पब्लिक इमेज का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए किया जा रहा है और लोग सच्चे और दिखावटी कामों के बीच फर्क समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में सच्चाई की कमी थी। जनता को अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। यह एक जागरूक भारत है। जो लोग सच्चे नहीं हैं, उन्हें युवा बाहर कर देंगे।

एक्स पर किया पोस्ट

इसके अलावा गीतांजलि आंग्मो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिना सबूत के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन को दिल्ली में हिंसा की घटनाओं से न जोड़ने की अपील भी की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक शिक्षाविद के तौर पर, मीडिया में हमारे छात्रों की छवि खराब होते देखना मेरे लिए बहुत दुखद है। छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। अगर दिल्ली में कहीं और हिंसा की खबरें आती हैं, तो कृपया बिना सबूत के उन्हें इस आंदोलन से न जोड़ें।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in