विवाद के बाद दोस्त की हथौड़े से हत्या

सोदपुर में खून से लथपथ मिला युवक का शव
Sodepur Murder Case: Man Kills Friend With Hammer In Khardah
अभियुक्त को गिरफ्तार कर ले जाती खड़दह थाने की पुलिसREP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह : सोदपुर के सुखचर स्थित डॉ. गोपाल चटर्जी रोड इलाके में सोमवार की सुबह हुई एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि आशीष चटर्जी उर्फ बापी ने अपने ही दोस्त बाबू घोष की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर से बाबू का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़ोसी से फोन मांगा, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी

घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी आशीष ने सोमवार सुबह अपनी एक पड़ोसी रिश्तेदार से खड़दह थाने में कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। फोन न मिलने पर वह खुद खड़दह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर उसके घर पहुंची। जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के फर्श पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ था और बाबू घोष का शव पड़ा था। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल को जांच के लिए सील कर दिया।

शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मृतक बाबू घोष बीटी रोड के एक गैराज में पेंटर का काम करता था और लंबे समय से आशीष के घर पर ही रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद आशीष ने हथौड़े से बाबू के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in