जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

हाबरा में 26 किलो गांजा जब्त
Smuggler arrested with fake currency notes
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बसीरहट/स्वरूपनगर : विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर 24 परगना जिला पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में अपनी चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में स्वरूपनगर थाना पुलिस ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से भारी मात्रा में जाली भारतीय नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, हबड़ा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

जाली नोटों का जाल: स्वरूपनगर में हुई गिरफ्तारी

स्वरूपनगर थाने के ओसी प्रताप मोदक के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोयालदह इलाके में अभियान चलाया। रात करीब 11 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 31,000 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। बरामद किए गए नोटों में 500 और 200 रुपये के जाली नोट शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली असद मंडल के रूप में हुई है, जो बसीरहट के पाईकरडांगा का निवासी है। पुलिस को अंदेशा है कि यह सीमा पार से चल रहे जाली नोट तस्करी चक्र का हिस्सा है। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने हेतु बसीरहट अदालत में पेश किया गया है।

हाबरा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

दूसरी ओर, हबड़ा थाना पुलिस ने भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रुद्रपुर बाजार इलाके से एक बाइक पर सवार तीन तस्करों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 26 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कमलकृष्ण विश्वास उर्फ सोना, अभय पाल और प्रशांत शील उर्फ सायन हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in