कश्मीर से कोलकाता में होती थी करोड़ों की चरस की तस्करी

एनसीबी ने मोचीपाड़ा इलाके से पकड़ा चरस तस्कर को
चरस का फाइल फोटो
चरस का फाइल फोटोचरस का फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : म्मू-कश्मीर से महानगर में करोड़ों रुपये की चरस की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम खोका दे है, जो कोलकाता के मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत बहूबाजार इलाके का निवासी है।

अनंतनगर में जब्त चरस का रिसीवर था अभियुक्त

एनसीबी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 19 अगस्त को की गई एक बड़ी जब्ती के बाद की गई है। उस दिन एनसीबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 10.7 किलोग्राम से अधिक चरस जब्त की थी। इस मामले में तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में जब्त की गई चरस की डिलीवरी को लेकर कोलकाता कनेक्शन का खुलासा हुआ। इसके बाद एनसीबी की टीम कोलकाता पहुंची और बी.बी. गांगुली स्ट्रीट इलाके से खोका दे को गिरफ्तार कर लिया गया।

खोका दे को गुरुवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां एनसीबी की ओर से वकील अल्पना भौमिक ने उसे जम्मू-कश्मीर ले जाने के लिए चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की। उन्होंने अदालत में दलील दी कि जांच के सिलसिले में आरोपी को अनंतनाग ले जाना जरूरी है, ताकि मुख्य आरोपियों से उसका आमना-सामना कराया जा सके और गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता चल सके।

अदालत ने एनसीबी की दलीलों को स्वीकार करते हुए ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दे दी। अब खोका दे को कानूनी प्रक्रिया के तहत अनंतनाग की अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की नजर इस गिरोह के अन्य सदस्यों और कोलकाता में फैले नेटवर्क पर भी है।

एनसीबी के अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह जम्मू-कश्मीर से चरस लाकर महानगर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in