तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव, कई जिलों में कोहरे का असर

न्यूनतम तापमान पहुंचा 16.8 डिग्री
तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव, कई जिलों में कोहरे का असर
Published on

दार्जिलिंग में ठंड बरकरार, न्यूनतम 5.2 डिग्री दर्ज

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : फरवरी में कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। दक्षिण बंगाल के सिउरी और कल्याणी में तापमान सबसे कम, लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड लंबे समय तक नहीं रहेगी और फरवरी के अंत तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में बदलाव

पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में बदलाव देखा गया। अलिपुर में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी इलाके में पारा पहले ही 30 डिग्री को पार कर चुका है। सिर्फ दक्षिण बंगाल ही नहीं, उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में भी धूप तेज रही। जलपाईगुड़ी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। पुंडीबाड़ी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर अभी सबसे अधिक है। दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

नॉर्थ बंगाल में कोहरे का प्रभाव

साउथ और नॉर्थ बंगाल दोनों जगह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। राज्य के कुछ जिलों में विजिबिलिटी 200 मीटर से 1000 मीटर के बीच रही। नॉर्थ बंगाल में जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कूचबिहार में कोहरा ज्यादा देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान स्थिर रह सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in