बाहर काम कर रहे बंगाल के कुशल पेशेवर राज्य लौटें : शुभेंदु की अपील

बाहर काम कर रहे बंगाल के कुशल पेशेवर राज्य लौटें : शुभेंदु की अपील
Published on

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में काम कर रहे राज्य के कुशल और शिक्षित पेशेवरों से वापस लौटने की अपील की और उन्हें ‘‘डबल इंजन सरकार’’ के तहत अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। न्यू टाउन में एलटीएम के नए आईटी कैंपस ‘आनंद निकेतन’ के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य के बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और पश्चिम बंगाल को फिर से निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगार हैं। उन्हें नौकरियों की जरूरत है और वे बंगाल में काम करने के लिए काफी इच्छुक हैं।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in