भाटपाड़ा में गोलीबारी मामले को लेकर SIT ने की 3D स्कैनिंग !

अर्जुन सिंह के घर और आनेजाने वाले रास्तों की हुई जांच
SIT conducts 3D scanning in connection with the Bhatpara firing incident.
मेघना मोड़ पर जांच के दौरान पुलिस व भाजपा नेता अर्जुन सिंह
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

जगदल : जगदल थाना अंतर्गत भाटपाड़ा पालिका के 17 नंबर वार्ड के मेघना मिल के पास 26 मार्च को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर गठित SIT गुरुवार को जांच पड़ताल के लिए जगदल पहुंची। आरोप है कि उस रात घटी घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसमें बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह का नाम भी जुड़ा था हालांकि आरोपों का खंडन करते हुए अर्जुन सिंह ने कोलकाता हाईकोर्ट में एक मामला दायर किया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। जाँच को पूरी तरह से तकनीक-आधारित बनाने के लिए SIT ने गुरुवार की दोपहर अर्जुन सिंह के मजदूर भवन क्षेत्र स्थित आवास पर आधुनिक 3D स्कैनर का उपयोग करके पूरे क्षेत्र की स्कैनिंग की।

पूर्व सांसद ने कहा-जांच पर भरोसा नहीं, जायेंगे कोर्ट

केवल आवास के सामने के हिस्से को ही नहीं, बल्कि 26 मार्च को घटना वाले दिन अर्जुन सिंह ने मेघना मिल क्षेत्र के जिन रास्तों का इस्तेमाल किया था, उन सड़कों की भी 3D स्कैनिंग की गई। इसका मुख्य उद्देश्य घटना के समय और बाद के क्षणों में उनकी गतिविधियों (गतिविधि) के विस्तृत साक्ष्य और जानकारी जुटाना है।

उल्लेखनीय है कि इस गोलीबारी की घटना में एक ओर जहां पूर्व सांसद पर आरोप लगा है, वहीं दूसरी ओर अर्जुन सिंह खुद को एक षड्यंत्र का शिकार होने का दावा कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने SIT को घटना से संबंधित अपनी ओर से पूरी जानकारी दे दी है हालांकि उन्हे इस जांच पर भरोसा नहीं है और वे इसके बाद कोर्ट जायेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in