बहनें बनाएंगी सपनों का घर : शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर किया पोस्ट
बहनें बनाएंगी सपनों का घर : शिवराज
Published on: 

गुवाहाटी : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्वोत्तर भारत के दौरे के दौरान शनिवार को गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में भाग लिया। शिवराज सिंह ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ ‘लखिमी मिस्त्री योजना’ का शुभारंभ किया। यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण बहनों को मिस्त्री का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह पहल बहनों के स्वाभिमान, हुनर और सपनों को नई उड़ान देने वाली है। इसके लिए असम सरकार को हार्दिक बधाई!’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News