SIR : नाम हटे तो कानूनी लड़ाई में कर्मियों की सहायता करेगी तृणमूल

कानूनी विशेषज्ञों से भी ली जायेगी सलाह
SIR : नाम हटे तो कानूनी लड़ाई में कर्मियों की सहायता करेगी तृणमूल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया है कि यदि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति का नाम साजिश के तहत मतदाता सूची से हटाया जाता है, सही पात्र के नाम हटते है तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रभावित लोगों के समर्थन में कानूनी लड़ाई लड़ेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। सूत्रों के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं को कानूनी जटिलताओं से बचाने के लिए वकीलों की एक मजबूत टीम तैयार हाेगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कानूनी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। यह टीम जरूरत पड़ने पर तुरंत हस्तक्षेप कर सकेगी और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने में मदद करेगी। इससे पहले ममता बनर्जी ने भी कहा था कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएंगे या जो SIR प्रक्रिया के कारण परेशानी में पड़ेंगे, उन्हें पार्टी पूरी कानूनी सहायता देगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर संगठन के भीतर गंभीरता से काम चल रहा है, ताकि किसी भी स्थिति का मजबूती से सामना किया जा सके। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर लगातार आराेप लगा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in