SIR: पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए विशेष समिति

डर और आतंक से हो रही मौतों पर अभिषेक की पहल
टीटागढ़ में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल
टीटागढ़ में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल
Published on: 

कोलकाता: एसआईआर (SIR) के डर से लगातार हो रही मौतों को लेकर बंगाल में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मृतकों के परिवारों के सहारे के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति के सदस्य उन परिवारों से मुलाकात करेंगे जिनके अपने इस भय के कारण जान गंवा चुके हैं। साथ ही उन्हें आर्थिक मदद और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल के वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य, शशि पांजा, पार्थ भौमिक और अरूप चक्रवर्ती इस टीम में शामिल हैं। टीएमसी आलाकमान के निर्देश के बाद शनिवार को शशि पांजा और तृणांकर भट्टाचार्य टीटागढ़ में मृत काकली सरकार के घर पहुंची और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, चंद्रिमा भट्टाचार्य और सुदीप राहा हुगली के डानकुनी में मृत हसीना बेगम के परिवार से मिलें।

सेवड़ाफुली में जया दत्ता स्थानीय नेतृत्व के साथ शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंची, जबकि अरूप चक्रवर्ती उलूबेड़िया में मृत जहीर मोल्ला के घर पहुंचे। इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने आगरपाड़ा जाकर मृत प्रदीप कर के परिवार से मुलाकात की थी और 'जस्टिस फॉर प्रदीप कर' का नारा दिया था। शनिवार को पार्थ भौमिक और सामिरुल इस्लाम ने भी प्रदीप कर के परिवार से मुलाकात की। तृणमूल का कहना है कि पार्टी हर उस परिवार के साथ खड़ी रहेगी जिसने इस भय की वजह से अपनों को खोया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News