

चुनाव आयोग की गतिविधियां हुईं तेज
केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : SIR प्रक्रिया पर चल रही सुनवाई खत्म होने से एक दिन पहले चुनाव आयोग की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे दिल्ली से चीफ इलेक्शन कमिश्नर देशभर के सभी चीफ इलेक्शन ऑफिसरों के साथ अहम वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी सहित सभी रोल ऑब्जर्वर और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर भी शामिल रहेंगे।
दिल्ली में बैठक के बाद कोलकाता लौटे CEO
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल गुरुवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक कर कोलकाता लौटे। उन्होंने जानकारी दी कि शुक्रवार की वर्चुअल बैठक में SIR कार्य की प्रगति और उससे जुड़े प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सभी जिलों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
वीडियो कॉन्फ्रेंस में राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के अलावा सभी रोल ऑब्जर्वर और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि SIR प्रक्रिया की समीक्षा, दस्तावेजों की जांच और हालिया विवादों पर इस बैठक में दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
सुनवाई से पहले रणनीतिक समीक्षा
सुनवाई समाप्त होने से ठीक पहले बुलाई गई यह बैठक अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आयोग SIR से जुड़े हर पहलू की समीक्षा कर रहा है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी, त्रुटिरहित और कानूनी रूप से मजबूत रहे। ऐसे में शुक्रवार की वीडियो कॉन्फ्रेंस को प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।