SIR कार्य के 'दबाव' में BLO की हृदयाघात से मौत

कमरहट्टी के अनवर बागान इलाके में सनसनी
SIR: BLO dies of heart attack under work pressure
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कमरहट्टी : बैरकपुर के कमरहट्टी नगरपालिका क्षेत्र में SIR (Special Intensive Revision) के कार्य के अत्यधिक दबाव के बीच एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की कथित तौर पर हृदयाघात से मौत हो जाने की घटना से इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान मोहम्मद ताहिर (50) के रूप में हुई है, जो दमदम बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कमरहट्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 7, बूथ नंबर 69 के BLO थे। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ताहिर पेशे से मुस्लिम यूपी स्कूल के सहायक शिक्षक थे और बूथ संख्या 57 से 64 तक के सुपरवाइजर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में चल रहे SIR कार्य के कारण उन पर लगातार काम का भारी दबाव था। सूत्रों के मुताबिक, SIR की सूची में उनका अपना नाम भी जांच (एडजुडिकेशन) के अधीन था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थे।

परिवार को उचित मुआवजा देने की उठी मांग

परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अत्यधिक कार्यभार और प्रशासनिक दबाव के कारण वह गंभीर चिंता में थे। शनिवार देर रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयाघात से उनका निधन हो गया। घटना की खबर फैलते ही कामरहाटी के अनवर बागान इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय नेता मोहम्मद इम्तियाज मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद SIR कार्य में लगे कर्मचारियों पर पड़ रहे दबाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in