New Delhi
धरतेरस से पहले सोना-चांदी सस्ता

धरतेरस से पहले चांदी 10,000 व 4000 रुपये सस्ता

चांदी 11 महीने के निचले स्तर पर
Published on: 

नयी दिल्ली : सोना-चांदी खरीदने की परंपरा वाला पर्व धनतेरस 6 नवंबर को है। उससे ठीक एक सप्ताह पहले शुक्रवार को सोने और चांदी एक ही दिन में काफी सस्ते हो गए। वायदा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार रुपये से टूटकर 1 लाख 38 हजार रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह, चांदी में लगभग 6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई और वह एमसीएक्स पर 1 लाख 91 हजार रुपये से फिसलकर 1 लाख 81 हजार रुपये से भी नीचे लुढ़क गई।

क्या यह खरीदारी का मौका?

एक ओर सोने-चांदी में गिरावट है, वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञ इसे लंबे समय के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर मान रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार वायदा बाजार में 1 लाख 35 हजार रुपये पर सोने का मजबूत सपोर्ट है। इसी तरह चांदी भी 1 लाख 72 हजार रुपये से 1 लाख 80 हजार रुपये के बीच में आकर्षक भाव पर नजर आ रही है। जो लोग लंबे समय के लिए इनमें निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए कीमती धातु खरीदने का यह अच्छा अवसर हो सकता है।

चांदी 11 महीने के निचले स्तर पर

सोने का दाम लगभग 10 महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचा। दिसंबर, 2025 में यह इसी स्तर पर था, जिस स्तर को इसने शुक्रवार को छुआ। इसी तरह चांदी ने भी 11 महीने का निचला स्तर छू लिया। जिस 1 लाख 80 हजार रुपये पर यह शुक्रवार को ट्रेड कर रही थी, 5 दिसंबर, 2025 को भी यह इसी दाम पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया। यह 53.15 डॉलर यानी 1.32 प्रतिशत गिरकर 3,968.24 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, चांदी की कीमत भी 4 प्रतिशत टूटकर 50.12 डॉलर प्रति औंस रही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News