मेटा की गड़बड़ी से सिद्धरमैया का संदेश उनकी ‘मृत्यु’ की खबर बन गया!

सिद्धरमैया के कन्नड में पोस्ट संदेश का अंग्रेजी अनुवाद आया : कर्नाटक सीएम नहीं रहे
siddhramaiya-meta
मेटा ने सिद्ध्ररमैया से मांगी माफी
Published on

बेंगलुरू : सोशल मीडिया कंपनी मेटा के ट्रांसलेशन फीचर की ‘अति कुशलता’ ने जानी मानी अभिनेत्री बी सरोजादेवी के निधन पर कनार्टक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा ‘फेसबुक’ पर पोस्ट किये शोक संदेश को उनके (सिद्धरमैया) ही निधन का समाचार बना डाला। ‘फेसबुक’ पर सिद्धरमैया का शोक संदेश के अंग्रेजी अनुवाद में सरोजादेवी के निधन के जिक्र के बदले आया- कर्नाटक के सीएम नहीं रहे।

सिद्धरमैया ने बी सरोजादेवी के निधन पर पोस्ट किया था शोक संदेश

सिद्धरमैया ने मेटा के ट्रांसलेशन फीचर पर आपत्ति जताने पर मेटा ने माफी मांगते हुए कहा कि कन्नड़ ट्रांसलेशन में थोड़ी देर के लिए गड़बड़ी हुई थी। दरअसल गत 15 जुलाई को सिद्धरमैया ने फेसबुक पर बी सरोजादेवी के निधन पर शोक संदेश पोस्ट किया था। यह पोस्ट कन्नड़ में किया गया था, पोस्ट पर ही अंग्रेजी में ट्रांसलेशन का फीचर था। इसे क्लिक करने पर लिखा आया कि कर्नाटक सीएम का निधन हो गया है।

मेटा ने मांगी माफी

सिद्धरमैया की तरफ से मेटा को पत्र भेजा गया, जिसमें कहा गया कि वे (मेटा) अपने कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर को तब तक के लिए बंद कर दें, जब तक वह तथ्यों को तोड़ना-मरोड़ना बंद करना नहीं सीख लेता। इस बीच मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने उस समस्या को ठीक कर दिया है जिसकी वजह से कन्नड़ ट्रांसलेशन में थोड़ी देर के लिए गड़बड़ी हुई थी। हमें खेद है कि ऐसा हुआ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in