हावड़ा : पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : पारिवारिक कलह के चलते पति द्वारा पत्नी पर साबल से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना हावड़ा के श्यामपुर थाना क्षेत्र के डिहीमंडल घाट स्थित बनिया खांपाड़ा की है। घायल महिला की पहचान जुमांतान बीबी (28) के रूप में हुई है। मिली शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त पति फिरोज अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले काफी समय से विभिन्न कारणों को लेकर फिरोज और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सुबह दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई।

श्यामपुर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आरोप है कि इसी दौरान फिरोज ने साबल से जुमांतान पर हमला कर दिया। उसने उसके सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में पहले स्थाानीय अस्पताल ले गए। वहां से उसे उलूबेड़िया शरतचंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला के परिवार के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दंपति का एक बेटा और एक बेटी हैं। लंबे समय से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in