फ्लाइट्स रद्द, दुबई में बेटे के साथ फंसी शुभश्री !

राज चक्रवर्ती बोले – ‘मां-बेटा सेफ हैं’
फ्लाइट्स रद्द, दुबई में बेटे के साथ फंसी शुभश्री !
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री शुभश्री गांगुली अपने बेटे के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गयी है। शनिवार को वहां पहुंचने के बाद अचानक स्थिति बिगड़ गई और फ्लाइट्स बंद कर दी गईं। इसके कारण वह फिलहाल होटल में ही रुकी हुई हैं। कोलकाता में मौजूद उनके पति राज चक्रवर्ती के मुताबिक सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए शुभश्री और उनके बेटे होटल के अंदर ही रह रहे हैं। स्थिति सामान्य होने पर ही वे भारत लौटेंगे।

दुबई में दोस्तों के संपर्क में हैं शुभश्री, सुरक्षित वापसी का इंतजार

विधायक राज चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि हालात भले ही चिंताजनक हों, लेकिन मां-बेटा सुरक्षित हैं। दुबई में उनके कई दोस्त और परिचित हैं, जो लगातार उनका ख्याल रख रहे हैं। राज ने कहा कि दोनों ही सेफ है लेकिन जब तक दोनों लौट नहीं आते हैं तब चिंता लगी रहेगी। सरकार के निर्देश को मानते हुए शुभश्री बाहर नहीं निकल रही है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री बेटे के साथ वहां कुछ दिन छुट्टियां मनाने गयी है मगर कहां किसी को पता था कि ऐसी मुसीबत आ जायेगी। उन दोनाें को सुरक्षित भारत लौट आने की पूरा परिवार भगवान से प्रार्थना कर रहा है। उल्लेखनीय है कि यूएस और इजरायल द्वारा ईरान पर किये गये हमले से जारी तनाव और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। समय बीतने के साथ स्थिति और भी गंभीर होती नजर आ रही है। कई हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक हवाई सेवाओं के पूरी तरह बहाल होने की संभावना कम मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in